उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में आदमखोर का आंतक मचा है। एक लड़की अपनी मां के साथ जंगल घास लेने गई थी, तेंदुए ने घात लगाकर लड़की पर हमला किया। लेकिन मां ने दिलेरी दिखाते हुए बेटी की जान बचा ली।अपनी मां के साथ जंगल में घास लेने गई लड़की पर अचानक एक तेंदुए ने हमला कर दिया, लेकिन उसकी मां की हिम्मत और साहस ने उसकी जान बचा ली। जंगल में पीछे से झपटा मारने वाले तेंदुए को देखकर मां ने जोर-जोर से हल्ला मचाना शुरू कर दिया और दरांती लेकर तेंदुए से जा भिड़ीं। तेंदुआ भाग निकला।गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज के गांव हलूणी में रविवार को अपनी मां और अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई एक युवती पर तेंदुए ने हमला कर दिया। आदमखोर के हमले में युवती के हाथ और पीठ पर हल्के नाखूनों के निशान आए हैं।कुछ दिन पहले 4 साल की बच्ची को ले गया था आदमखोर
युवती को उपचार के लिए नौगांवखाल अस्पताल में लाया गया। वन विभाग ने गुलदार के हमले की पुष्टि की है। पोखड़ा रेंज में एक बार फिर तेंदुआ सक्रिय हो गया। बीती 12 सितंबर को ही तेंदुए ने हमला कर घर से एक 4 साल की बच्ची को निवाला बना लिया था। हालांकि बाद में तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया था। अब इसी रेंज के हलूणी गांव में तेंदुआ हमलावर हो गया है।
मां की दिलेरी ने बचाई जान
रविवार को अपनी मां और अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई प्रियंका पुत्री बचन सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया। प्रियंका ने बताया कि मां ने हल्ला मचाया और तेंदुए से जा भिड़ी। इतने में तेंदुआ वहां से भाग और फिर साथ के अन्य लोग भी आ गए।गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ लक्की शाह ने बताया कि घटना के बाद टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम गुलदार पर नजर रखेगी। स्थानीय ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग वन विभाग से की है। सुबह 9 बजे की है। तेंदुआ पहले से ही वहां बैठा हुआ था। तेंदुए ने पीछे से झपटा मार दिया।
