उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
ऋषिकेश आप कितनी बार गए होंगे शायद यहां के लाइट शो के बारे में नहीं जानते होंगे, जानिए जानकी सेतु में होने वाले लाइट शो के बारे में, जहां कुछ समय के लिए आप मजेदार लाइटनिंग का मजा ले सकते हैं। ऋषिकेश, जिसे “योग की राजधानी” कहा जाता है, अपनी आध्यात्मिक माहौल, शांत घाटों, योग आश्रमों और मशहूर पुलों के लिए जाना जाता है। हाल के सालों में यहां का जानकी सेतु पुल पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ है। जानकी सेतु का एक्सपीरियंस केवल एक पुल को पार करने तक सीमित नहीं रह गया है, यहां शाम का नजारा अलग ही होता है।जहां रंग-बिरंगी लाइटें जलती है, नीचे शांत रूप से गंगा बहती रहती है और हर तरफ का नजारा मंत्रों से दिव्य हो उठता है। लक्ष्मण झूला और राम झूला की भीड़भाड़ से अलग, जानकी सेतु एक शांत और सुकून भरी जगह है। अगर आप जाना चाहते हैं तो एक बार इस जगह के बारे में जान लें।जानकी सेतु के पीछे की कहानी, जानकी सेतु नाम की प्रेरणा “जानकी” से ली गई है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं में माता सीता का दूसरा नाम है। इस पुल को इसलिए बनाया गया ताकि गंगा नदी पर लोगों के आने-जाने के लिए एक और रास्ता मिल सके और लक्ष्मण झूला व राम झूला पर होने वाली भीड़ कम हो सके। आधुनिक डिजाइन और ट्रेडिशनल खूबसूरती का मेल लिए, जानकी सेतु एक ‘तीन लेन’ वाला सस्पेंशन ब्रिज है, जो सिर्फ पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों के लिए बनाया गया है। यह पुल ऋषिकेश के पूर्वी और पश्चिमी किनारों को जोड़ता है और यहां से गंगा नदी व आस-पास की पहाड़ियों का शानदार नजारा भी देखा जा सकता है।
