उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने केदारनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना की और विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने केदारघाटी के कण-कण को शिवमय बताया। राज्यपाल ने मंदिर समिति के कार्यों की सराहना करते हुए तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने पर जोर दिया।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार सुबह प्रातः 8:45 बजे बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान केदारनाथ के दर्शन किए तथा विशेष रुद्राभिषेक पूजन कर विश्व कल्याण, मानवता की समृद्धि एवं उत्तराखंड के सतत विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।राज्यपाल ने पुनर्निर्माण कार्यों, यात्रा व्यवस्थाओं एवं प्रशासन की तत्परता की सराहना की ,राज्यपाल के धाम आगमन पर अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा एवं मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत द्वारा वीआईपी हेलीपैड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। बाद में राज्यपाल पैदल मार्ग से मंदिर प्रांगण पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान केदारनाथ का अभिषेक, पूजन-अर्चना कर क्षेत्र के नागरिकों की खुशहाली और राज्य की उन्नति की कामना की।
