उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

नैनीताल। भीमताल ब्लाॅक की सबसे बड़ी ग्राम सभा बेलुवाखान में रविवार को ब्लाॅक प्रमुख समेत प्रधानों का सम्मान किया गया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनके द्वार पहुंचकर उन्हें आवश्यक सुविधाएं दिलाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मतदाता पहचान पत्र समेत विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए शिविर लगाए जाएंगे।बेलुवाखान की ग्राम प्रधान डॉ. बबिता मनराल की ओर से नैनागांव में कार्यक्रम किया गया। डॉ. मनराल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी तथा ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जिस आशा से उन्होंने प्रधान व अन्य को जिम्मेदारी दी है, सभी उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट समेत ग्राम प्रधान सरियाताल हरगोविंद, ज्योलीकोट नवल कुमार, गेठिया रिंकू एवं पूर्व प्रधान व राज्य आंदोलनकारी हरीश भट्ट समेत आंदोलनकारी हरीश वारियाल, प्रकाश आर्या, इंद्र नेगी को सम्मानित किया गया।ब्लॉक प्रमुख डा. बिष्ट ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रधान सभी को साथ लेकर रजत जयंती वर्ष में गांव की जनता को भी अभिनव करने के प्रयास किए जाएंगे। गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों को घर पर सुविधा पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। मौजूदा प्रधानों ने प्रमुख के वादे को दोहराया। इसमें राजेंद्र मनराल, योगेश बोरा, रवि बिष्ट, उमेश ओली, केशव दत्त नैनवाल, हीरा देवी, मनीष कुमार, संजय मेहरा, वीरू महरा आदि रहे।
