उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

रामनगर वन प्रभाग में एक टाइग्रेस और उसके दो शावक अचानक जंगल मे गश्त करते वन कर्मचारियों के सामने आ गए। वनकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पास के पेड़ पर चढ़ गए। इस दौरान इन्होंने इन बाघों के वीडियो भी बनाई।रामनगर वनप्रभाग में चार वन कर्मियों की जान उस समय सांसत में आ गई जब एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ अचानक उनके सामने आ गई। वनकर्मियों की हालत इतनी खराब हो गई कि वह बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गए।आलम यह था कि वनकर्मी जोर से बात भी नहीं कर पा रहे थे। सोशल मीडिया में वायरल हो रही वीडियो में वनकर्मी आपस में फुसफुसाते हुए बात करते सुनाई दे रहे हैं। अपनी जान पर खेल कर वन्यजीवों की देखभाल और शिकारियों से उनकी रक्षा करने की जिम्मेदारी वन कर्मियों की है लेकिन कभी-कभी यह जिम्मेदारी उनके लिए भी जानलेवा बन जाती है।ऐसे समय में वनकर्मियों की सूझबूझ और तत्परता ही काम आती है। ऐसा ही कुछ रामनगर वन विभाग के वन कर्मियों के साथ हुआ। जिन्हें अपने आगे मौत के रूप में एक वयस्क टाइग्रेस और उसके दो शावक दिखाई दिए। बाघिन और उसके शावकों को सामने देखकर भी वनकर्मी घबरा गए लेकिन सूझबूझ से उन्होंने अपनी जान तो बचाई ही साथ ही इन मां और शावको का वीडियो भी बनाया।
