उत्तराखंड डेली न्यूज़; ब्योरो
बदरी-केदार धामों पर तीर्थयात्रा शुरू हुए काफी दिन हो गए हैं। बुधवार से गंगोत्री धाम में भी यात्रा शुरू हो गई है। धराली आपदा के बाद गंगोत्री यात्रा पहली बार शुरू हो रही है। वहीं, यमुनोत्री धाम पर 13 सितंबर को फैसला लिया जाएगा।मानसून सीजन व धराली आपदा के बाद पहली बार बुधवार को गंगोत्री धाम की यात्रा विधिवत रूप से शुरू हुई। बुधवार को 500 से अधिक तीर्थयात्री उत्तरकाशी से गंगोत्री धाम पहुंचे। यहां तीर्थयात्रियों ने गंगा में स्नान किया और मां गंगा की भोग मूर्ति के दर्शन किए। वहीं, यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू करने को लेकर 13 सितंबर को निर्णय लिया जाएगा।उत्तरकाशी प्रशासन मौसम व सड़क मार्ग की स्थिति को देखते हुए यात्रियों को सीमित संख्या में गंगोत्री धाम भेज रहा है। बुधवार सुबह जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर रुके 500 श्रद्धालु गंगोत्री धाम रवाना हुए। सभी के लिए टैक्सी यूनियन ज्ञानसू व भटवाड़ी टैक्सी प्वाइंट से गाड़ियों की व्यवस्था की गई। यहां से सभी यात्री पहले हीना पहुंचे और पंजीकरण के बाद गंगोत्री धाम चले गए।होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा ने बताया कि बुधवार को महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली आदि विभिन्न राज्यों से आये गंगोत्री धाम के दर्शन को गए। सभी यात्रियों को लोकल टैक्सी-मैक्सी वाहनों से ही आवागमन करने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि अगले चार दिनों में यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। सभी होटल व्यावसायियों के पास 50% बुकिंग आ चुकी है।
