उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

रोडवेज आज से दिल्ली रूट की नॉन स्टॉप वॉल्वो सेवाओं का रूट बदलेगा। नए रूट से इसका किराया 203 रुपये कम हो जाएगा। और, दूरी भी करीब 15 किलोमीटर तक कम होगी।दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब रोडवेज की नॉन स्टॉप वॉल्वो में सफर करना जेब पर हल्का पड़ेगा। लोगों को न सिर्फ कम किराया पड़ेगा, रूट भी घट गया है। किराया अब 203 रुपए कम किया गया है। साथ ही दिल्ली पहुंचने का वक्त भी कम हो जाएगा। इस नई योजना से यात्रियों को फायदा और रोडवेज को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
