उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने 10वीं पास लोगों के लिए सिक्योरिटी असिस्टेंट (मोटर ट्रांसपोर्ट) के 455 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती की प्रकिया 6 सितंबर से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार आईबी की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर 28 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन के बाद उम्मीदवारों को हर माह ₹69,100 तक वेतन मिलेगा।
