उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

रानीखेत में कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल द्वारा कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के खिलाफ की गई आपत्तिजनक और मानहानिकारक पोस्ट को लेकर कोतवाली रानीखेत में प्रार्थना पत्र सौंपा। कांग्रेस ने उक्त पोस्ट को रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल द्वारा साझा किए जाने पर भी आपत्ति जताते हुए इसे समाज में भ्रम और वैमनस्य फैलाने वाला बताया।
कांग्रेस कमेटी ने मांग की कि संबंधित सोशल मीडिया हैंडल के संचालक एवं पोस्ट साझा करने वाले जनप्रतिनिधि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में असहमति स्वीकार्य है, लेकिन झूठ, अपमान और चरित्रहनन की राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
