उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

हरिद्वार (उत्तराखंड) के एक स्कूल में 2 दिन की छुट्टी लेने पर एक 7 वर्षीय छात्र को 2 शिक्षकों ने बेरहमी से पीट दिया। छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि एक शिक्षक ने छात्र को ज़मीन पर पटककर जूते से उसका चेहरा दबाया जबकि दूसरे ने उसे छड़ी से पीटा। पिटाई से बच्चे की हाथ की हड्डी टूट गई है।
