उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो

भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MOSPI) के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की बेरोज़गारी दर बढ़कर 4.8% हो गई थी। वहीं, शहरी बेरोज़गारी दर 6.7% रही जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह दर 3.9% पर स्थिर रही। गौरतलब है कि नवंबर 2025 में कुल बेरोज़गारी दर 4.7% थी।
