उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो

जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेजा गयाजौलीग्रांट। दून एयरपोर्ट की ओर से एयरपोर्ट बाउंड्री से ऋषिकेश मुख्य मार्ग की तरफ 1025 मीटर चौड़ाई में जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पहले 79 मीटर चौड़ाई में 6.0770 हेक्टेयर जमीन लिया जाना प्रस्तावित किया गया था। सोमवार को एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल ने एयरपोर्ट प्रभावितों को बताया कि यूकाडा और संबंधित अधिकारियों की बीते 12 नवंबर को टीएचडीसी जौलीग्रांट में बैठक रखी गई थी। इसमें अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। विस्तारीकरण के लिए 52 परिवारों की अधिग्रहण की जाने वाली भूमि के साथ ही छूटे हुए शेष नौ परिवारों को अधिग्रहित संबंधी प्रस्ताव सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग को भेजा जा चुका है। प्रभावितों को इस संबंध में यूकाडा के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय सिंह टोलिया की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रभावितों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के सामने भी रखा जा रहा है। उधर, जौलीग्रांट में विभिन्न मांगों के लिए 15वें दिन भी प्रभावितों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। तहसील प्रशासन से मिलने वालों में पालिका अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, संघर्ष समिति अध्यक्ष मंजीत सजवाण, खेम सिंह, सविता देवी, शिरा देवी, ध्यान सिंह सजवाण आदि शामिल रहे।
एयरपोर्ट पर बेसिक स्ट्रिप बनाने के लिए ली जा रही भूमि
जौलीग्रांट। दून एयरपोर्ट केे तीसरे अधिग्रहण के लिए 1025 मीटर चौड़ाई में जो अठूरवाला की भूमि अधिग्रहित की जा रही है उस पर बेसिक स्ट्रिप बनाई जानी प्रस्तावित है। इससे रनवे पर विमान के फिसलने के दौरान जोखिम को कम किया जा सकेगा।
