उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

मौसम विभाग ने बताया है कि अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कल (शुक्रवार) भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। वहीं, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना, यूपी और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, झारखंड और बिहार में तेज़ हवा चलने का अनुमान है।
