उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने मीडिया प्रोडक्शन डिवीज़न में प्रोडक्शन असिस्टेंट (वीडियो व ऑडियो), ऐंकर, ग्राफिक असिस्टेंट/आर्टिस्ट, वीडियो एडिटर, कैमरापर्सन और साउंड रिकॉर्डिस्ट के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर चयन बिना लिखित परीक्षा के इंटरव्यू से होगा और चयनित उम्मीदवार को ₹60,000 तक सैलरी मिलेगी।
