उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
मथुरा में दीपावली से पहले भूमि की कीमतें आसमान छू सकती हैं, क्योंकि नए सर्किल रेट लागू होने की संभावना है। राजस्व विभाग ने कीमतों में संभावित वृद्धि का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। कृषि, वाणिज्यिक और आवासीय भूमि के सर्किल रेट बढ़ाए जाएंगे। अंतरजनपदीय सीमाओं के सर्किल रेट का भी मिलान किया जाएगा।कान्हा की नगरी में पहले से ही आसमान छू रहीं भूमि की कीमतें दीपावली से पहले सातवें आसमान पर पहुंच सकती हैं। नए सर्किल रेटों से कीमतों में आठ से दस प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके लिए राजस्व के अधिकारियों ने सर्वे शुरू कर दिया है। भूमि के मौजूदा सर्किल रेट और बाजार दर के आंकलन के बाद नए सर्किल रेट तय किए जाएंगे।सर्वे के दौरान भूमि के बाजार के और सर्किल रेट में अंतर का आंकलन किया जाएगा। अंतर की रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी। दरें तय कर आपत्तियां मांगी जाएंगी और आपत्ति निस्तारण के बाद नए सर्किल रेट तय कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार सर्किल रेट निर्धारित करने से पूर्व अंतरजनपदीय सीमा के सर्किल रेट का भी मिलान किया जाएगा। सीमा के दोनों ओर के सर्किल रेट के अंतर का भी आंकलन होगा। अंतर को कम करने का प्रयास करते हुए सर्किल रेट निर्धारित किए जाएंगे। राजस्व विभाग को जल्द सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। नए सर्किल रेट दीपावली से पहले लागू करने की तैयारी है।
