उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

उत्तराखंड क्रांति दल केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती एवं दल के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागणों ने उत्तराखंड के फील्ड मार्शल स्वर्गीय दिवाकर भट्ट को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राज्य आंदोलन में अग्रणी क्रांतिवीर पुरोधा दिवाकर भट्ट जी के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जाएगा उनकी अंतिम इच्छा थी कि जिस उद्देश्य के लिए पृथक उत्तराखंड राज्य मांगा गया था वह आज भी पूरी नहीं हो पाई है, और और कहते थे कि पहले लड़े थे, राज्य बनाने के लिए अब लड़ेंगे राज्य बचाने के लिए जिसे उत्तराखंड क्रांति दल पूर्ण करने हेतु संकल्प लेता है। तत्पश्चात शहीद स्मारक कोर्ट कंपाउंड देहरादून में भी स्वर्गीय दिवाकर भट्ट जी को अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई सभी वक्ताओं ने भट्ट जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जैसा आंदोलनकारी ना कभी था और ना कभी होगा उत्तराखंड राज्य को उनके जाने से बहुत बड़ी हानि हुई है जिसकी पूर्ति करना संभव है श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता जयप्रकाश उपाध्यक्ष पंकज विकास आनंद सिल्माना बहादुर सिंह रावत प्रमिला रावत शकुंतला रावत विमल बहुगुणा संतोष भट्ट महानगर अध्यक्ष प्रवीण रमोला,किरन रावत मीनाक्षी घिड़ियाल ,नैना लखेड़ा, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी देवचंद उतराखंडी ,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
