उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

*जनपदीय पुलिस लाइन, अग्निशमन इकाई व सभी थानों पर सम्बन्धित प्रभारियों के द्वारा दिलाई गई शपथ।*
आज दिनांक 26.11.2025 (मंगलवार) को संविधान दिवस के अवसर पर श्री अक्षय प्रल्हाद कोंडे द्वारा पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में नियुक्त अधिकारी कर्मचारी गणों को राष्ट्र के संविधान की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता को बनाये रखने हेतु संविधान दिवस की शपथ दिलाई गयी। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थाना व चौकियों पर सम्बन्धित थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियों तथा पुलिस लाइन व अग्निशमन इकाई में सम्बन्धित प्रभारियों के स्तर से अधीनस्थ कार्मिकों को शपथ दिलाई गयी।
