उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

राजस्थान के अनूपगढ़ में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने विजयादशमी के मौके पर सैनिकों को संबोधित किया. उन्होंने राजस्थान की धरती से पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया. आर्मी चीफ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 2.0 में भारत संयम नहीं बरतेगा.राजस्थान के अनूपगढ़ में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि इस बार हम ऑपरेशन सिंदूर 1.0 जैसा संयम नहीं रखेंगे. इस बार (ऑपरेशन 2.0) हम कुछ ऐसा करेंगे, जिससे पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि वह नक्शे पर रहना चाहता है या नहीं. आर्मी चीफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान नक्शे (भूगोल) पर रहना चाहता है, तो उसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद को रोकना होगा!
