उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में असिस्टेंट टीचर (डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन) और असिस्टेंट टीचर (नई दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) के 1180 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार dsssb.delhi.gov.in पर जाकर 16 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर सेलेक्शन मेरिट बेसिस पर होगा यानी कोई परीक्षा व इंटरव्यू नहीं देना होगा और ₹35,400/माह से ₹1.12 लाख / माह तक सैलरी मिलेगी।
