उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो
*थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज खुमेरा व नारायणकोटि में चलाया गया साइबर सम्बन्धी जन जागरुकता अभियान।*
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशानुसार व क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी के पर्यवेक्षण में आज थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज खुमेरा एवं राजकीय इंटर कॉलेज नारायणकोटि में साइबर सम्बन्धी व ई-एफ.आई.आर. के बारे में जागरुक कर आवश्यक जानकारी दी गयी। उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध की प्रकृति, प्रकार एवं बचने के उपाय जैसे डिजिटल युग में साइबर अपराधी विभिन्न माध्यमों यथा डिजिटल अरेस्ट, फर्जी वीडियो कॉलिंग, फिशिंग लिंक, बैंकिंग फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग आदि तरीकों से भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाने के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं को अज्ञात व्यक्ति के कॉल या लिंक पर विश्वास न करने, अपने बैंक का विवरण, ओ.टी.पी. या व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करने की जानकारी दी गई। साथ ही किसी प्रकार का साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हैल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करने हेतु बताया गया। सोशल मीडिया का सदुपयोग करने तथा सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत न करने हेतु बताया गया। इस अवसर पर यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूरी बनाये रखने की जानकारी दी गयी।
