उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो

आज रुद्रप्रयाग में मुख्य बाजार से आगे पेट्रोल पम्प से आगे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर एक अनियंत्रित ट्रॉले HR 63 D6236 के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया था, जिससे आवागमन कर रहे राहगीरों और स्थानीय जनता को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा था। देर रात्रि में सूचना मिलते ही भोर काल में रुद्रप्रयाग पुलिस टीम व यातायात पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए जेसीबी की मदद ली और काफी मशक्कत के बाद भारी-भरकम ट्रॉले को सड़क से हटवाने की कार्यवाही की गई। निरीक्षक यातायात कैलाश चन्द्र शर्मा द्वारा बताया गया है कि लापरवाही बरतने और यातायात बाधित करने वाले ट्रॉले को सीज कर दिया गया है। दिन के समय में ही हाईवे पर यातायात पूरी तरह व्यवस्थित और सुचारु कर दिया गया था।
