उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि कुलदीप पन्त के नेतृत्व व मुख्य आरक्षी कैलाश सिंह की उपस्थिति में राजकीय इंटर कॉलेज चन्द्रापुरी में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
• इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों व स्टाफ को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा सम्बन्धी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
• साइबर अपराध से बचाव –
सोशल मीडिया (व्हट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के सुरक्षित उपयोग पर मार्गदर्शन किया
• फर्जी वीडियो कॉल, साइबर फ्रॉड से बचने व किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत सूचना देने हेतु प्रेरित किया गया।
• महिला उत्पीड़न की घटनाओं की शिकायत के लिए 1090 (महिला हेल्पलाइन) एवं 112 (आपातकालीन नंबर) की जानकारी दी गई।
• बच्चों के प्रति अपराध की शिकायत हेतु 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई।
• गुड टच एवं बैड टच की अवधारणा समझाकर बच्चों को आत्म-सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया।
• कार्यक्रम में छात्रों को उत्तराखण्ड पुलिस एप के बारे में भी बताया गया तथा एप के माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त करने के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई।
