उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो

उत्तराखण्ड राज्य में वर्तमान में गतिमान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अन्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम जनमानस को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरुक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, श्री अक्षय प्रल्हाद कोंडे के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न शिक्षाप्रद एवं जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इस वर्ष की थीम ‘‘सीख से सुरक्षा, टेक्नोलोजी से परिवर्तन’’ को दृष्टिगत रखते हुए आज यातायात पुलिस रुद्रप्रयाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
वाहन चालकों के साथ संवाद एवं गोष्ठी –
निरीक्षक यातायात श्री कैलाश चन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस गोष्ठी में टैक्सी, बस और व्यावसायिक वाहन चालकों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी के दौरान निरीक्षक यातायात द्वारा निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी साझा की गई –
• यातायात नियमों का पालन – सीट बेल्ट और हेलमेट की अनिवार्यता, ओवरस्पीडिंग से बचाव और नशा करके वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई।
• पहाड़ी रास्तों की चुनौतियां – रुद्रप्रयाग की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए तीखे मोड़ों और धुंध के समय सुरक्षित ड्राइविंग के टिप्स दिए गए।
• डॉक्यूमेंटेशन – वाहन के वैध कागजात, लाइसेंस और फिटनेस को हमेशा अपडेट रखने के निर्देश दिए गए।
