उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

17 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को दिल्ली के पटियाला हाउसकोर्ट में रविवार को पेश किया गया। वहीं, इस दौरान पत्रकारों द्वारा सवाल किए जाने पर चैतन्यानंद ने कहा कि वह मामले में सच सामने लाने के लिए ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ के लिए तैयार है। गौरतलब है, दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद को आगरा से गिरफ्तार किया था।
