उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

एंकर: उत्तराखंड के पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म “वीडियोज अलार्म” पर गढ़वाली फ़िल्म “बिरणी आंखी” रिलीज़ हो गई है। यह पहली गढ़वाली फ़िल्म है, जो सिनेमा हॉल की बजाय सीधे ओटीटी पर प्रदर्शित की गई है। फ़िल्म उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पहाड़ी जीवन, रिश्तों और मानवीय संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।फ़िल्म के निर्माता दीपक देव सागर और निर्देशक फैसल सैफी हैं, जबकि मुख्य भूमिकाओं में सूरज कोटनाला, शिवानी भट्ट और अंशूल भारद्वाज नजर आ रहे हैं। कोटद्वार सहित विभिन्न स्थानों पर शूट की गई यह फ़िल्म अब “वीडियोज अलार्म” ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है।“वीडियोज अलार्म” ओटीटी भारत सहित 18 देशों में देखा जा रहा है और उत्तराखंडी भाषा व संस्कृति को डिजिटल मंच पर नई पहचान दिला रहा है। “बिरणी आंखी” की रिलीज़ को उत्तराखंडी सिनेमा के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है।
