उत्तराखंड डेली न्यूज:ब्योरो

किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) में रविवार को सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 12 हज़ार फीट की ऊंचाई पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों का कारगिल-स्टाइल बंकर उजागर हुआ। बंकर से मैगी के 50 पैकेट, बासमती चावल, सब्ज़ियां, 15 तरह के मसाले, गैस और लकड़ी बरामद हुई जो महीनों तक गुजारे के लिए पर्याप्त थी। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
