उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) द्वारा विश्व पुस्तक मेला 2026 के अवसर पर भारत मंडपम, नई दिल्ली में सड़क सुरक्षा पर आधारित पुस्तक ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएँ’ का लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक भारत में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, उनके सामाजिक-आर्थिक व चिकित्सीय प्रभावों पर केंद्रित है और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश देती है।कार्यक्रम में एनबीटी अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे, निदेशक युवराज मलिक, उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश लोकपाल सिंह, एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. बी.के.एस. संजय सहित पुस्तक के सह-लेखक डॉ. गौरव संजय उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बताया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएँ चालक की लापरवाही से होती हैं और इन्हें जागरूकता व अनुशासन से रोका जा सकता है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जारी यह पुस्तक समाज, विशेषकर युवाओं में सुरक्षित व जिम्मेदार ड्राइविंग की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
