उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम में आए बदलाब के चलते केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों और केदारनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई है। हालांकि, धाम समेत पूरे जनपद में आसमान में बादल छाए रहने मौसम ठंडा रहा। जिससे जनपद में शीत लहर का प्रकोप बना रहा।लोगों ने अलाव भी जलाए
जिला मुख्यालय सहित जनपद के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार सुबह के समय हल्की धूप खिली रही, जबकि दोपहर बाद सर्द हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया। मौसम ठंडा होने से जनपद के कई कस्बों में लोगों ने अलाव भी जलाए गए।
चोटियों पर हिमपात शुरू
केदारनाथ में वुड स्टोन के प्रभारी सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद धाम की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की शुरुआत होने से राहत की बात है। बीते दो दिनों से केदारनाथ धाम में आसमान बादलों से पूरी तरह पैक है। बताया कि उम्मीद है देर रात तक केदारनाथ धाम तक बर्फवारी हो सकती है।
