उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो

हरिद्वार में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम में बदलाव आया है। दिन में चटख धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है, हालांकि सुबह-शाम ठंड बनी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले सप्ताह यह 11 डिग्री था। खुशगवार मौसम से बाजारों में चहल-पहल बढ़ी है। जमालपुर कलां में मरम्मत के कारण आठ घंटे बिजली गुल रही।कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार झेल रहे लोगों को इन दिनों दिन में चटख धूप निकलने से खासी राहत मिल रही है। हालांकि सुबह और शाम ठंड का प्रकोप बना है। बहादराबाद स्थित सौर बेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27.0 और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हरिद्वार और आसपास क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और कोहरे ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया था। पिछले सप्ताह तक सर्दी सितम ढा रही थी। अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था लेकिन अब रोजाना पारा उछाल मार रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम खुशगवार होने से बाजारों में खासी चहल पहल दिख रही है। बाजार भी देरी से बंद हो रहे हैं।जमालपुर कलां और आसपास क्षेत्रों में मंगलवार को करीब आठ घंटे बिजली गायब रही। इससे लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ी। बताया जा रहा है कि मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति रोकी गयी थी। सुबह साढ़े दस बजे गयी बिजली शाम साढे छह बजे के बाद आयी। बाधित आपूर्ति का असर जलापूर्ति पर भी पड़ा।
