🚩*~ हिंदू पंचांग ~*🚩

🌤️ *दिनांक – 04 फरवरी 2026*
🌤️ *दिन – बुधवार*
🌤️ *विक्रम संवत 2082*
🌤️ *शक संवत -1947*
🌤️ *अयन – उत्तरायण*
🌤️ *ऋतु – शिशिर ॠतु*
🌥️ *अमांत – 22 गते माघ मास प्रविष्टि*
🌥️ *राष्ट्रीय तिथि – 14 माघ मास*
🌤️ *मास – फाल्गुन ( गुजरात- महाराष्ट्र -माघ )*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – तृतीया रात्रि 12:09 तक तत्पश्चात चतुर्थी*
🌤️ *नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी रात्रि 10:12 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी*
🌤️ *योग – अतिगण्ड 05 फरवरी रात्रि 01:05 तक तत्पश्चात सुकर्मा*
🌤️ *राहुकाल – दोपहर 12:31 से दोपहर 01:51 तक*
🌤️ *सूर्योदय – 07:07*
🌤️ *सूर्यास्त – 05:56*
👉 *दिशाशूल – उत्तर दिशा मे*
🚩 व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष – तृतीया को पर्वल खाना शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🚩~*सनातन पंचांग* ~🚩
👉 *05 फरवरी 2026 गुरुवार को संकष्ट चतुर्थी (चन्द्रोदय रात्रि 09:39)*
🙏🏻 *शिव पुराण में आता हैं कि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( पूनम के बाद की ) के दिन सुबह में गणपतिजी का पूजन करें और रात को चन्द्रमा में गणपतिजी की भावना करके अर्घ्य दें और ये मंत्र बोलें :*
🌷 *ॐ गं गणपते नमः ।*
🌷 *ॐ सोमाय नमः ।*
🚩*~ सनातन पंचांग ~*🚩
🌷 *चतुर्थी तिथि विशेष* 🌷
🙏🏻 *चतुर्थी तिथि के बाद आपके स्वामी भगवान गणेशजी हैं।*
📆 *हिन्दू कैलेण्डर में प्रत्येक मास में दो चतुर्थी होती हैं।*
🙏🏻 *पूर्णिमा के बाद आने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्ट चतुर्थी कहते हैं।अमावस्या के बाद आने वाली शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहते हैं।*
🙏🏻 *शिवपुराण के अनुसार “महागणपतेः पूजा चतुर्थ्यां कृष्णपक्षके। पक्षपापक्षयकरी पक्षभोगफलप्रदा ॥*
➡ *“ अर्थात प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी तिथि को की हुई महागणपति की पूजा एक पक्ष के पापों का नाश करनेवाली और एक पक्षतक उत्तम भोगरूपी फल देनेवाली होती है ।*
🚩*~ सनातन पंचांग ~*🚩
🌷 *कोई कष्ट हो तो* 🌷
🙏🏻 *हमारे जीवन में बहुत समस्याएँ आती रहती हैं, मिटती नहीं हैं ।, कभी कोई कष्ट, कभी कोई समस्या | ऐसे लोग शिवपुराण में बताया हुआ एक प्रयोग कर सकते हैं कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (मतलब पुर्णिमा के बाद की चतुर्थी ) आती है | उस दिन सुबह छः मंत्र बोलते हुये गणपतिजी को प्रणाम करें कि हमारे घर में ये बार-बार कष्ट और समस्याएं आ रही हैं वो नष्ट हों |*
👉🏻 *छः मंत्र इस प्रकार हैं –*
🌷 *ॐ सुमुखाय नम: : सुंदर मुख वाले; हमारे मुख पर भी सच्ची भक्ति प्रदान सुंदरता रहे ।*
🌷 *ॐ दुर्मुखाय नम: : मतलब भक्त को जब कोई आसुरी प्रवृत्ति वाला सताता है तो… भैरव देख दुष्ट घबराये ।*
🌷 *ॐ मोदाय नम: : मुदित रहने वाले, प्रसन्न रहने वाले । उनका सुमिरन करने वाले भी प्रसन्न हो जायें ।*
🌷 *ॐ प्रमोदाय नम: : प्रमोदाय; दूसरों को भी आनंदित करते हैं । भक्त भी प्रमोदी होता है और अभक्त प्रमादी होता है, आलसी । आलसी आदमी को लक्ष्मी छोड़ कर चली जाती है । और जो प्रमादी न हो, लक्ष्मी स्थायी होती है ।*
🌷 *ॐ अविघ्नाय नम:*
🌷 *ॐ विघ्नकरत्र्येय नम:*
🚩*~ सनातन पंचांग ~*🚩
🙏🏻🌷🌸🌼💐☘🌹🌻🌺🙏🏻
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए व्यापार और धन में वृद्धि का संकेत लेकर आया है। यदि आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आय में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा और लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की भी प्रबल संभावना है। आज यदि आप किसी से काम को लेकर सहयोग मांगेंगे, तो वह बिना झिझक आपकी सहायता करेगा। संतान अपने अच्छे प्रदर्शन से आपका मान बढ़ाएगी। हालांकि, पिता जी की कोई बात आज आपको थोड़ी कठोर लग सकती है, लेकिन उसे दिल पर न लें, उसमें आपका ही भला छिपा है।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आर्थिक उन्नति और नए अवसरों से भरा रहेगा। आमदनी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहद अनुकूल है। पढ़ाई में मन लगेगा और परिणाम भी अच्छे आएंगे। कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बॉस से विचारों का टकराव संभव है, लेकिन सहयोगी आपके साथ खड़े रहेंगे और काम को आसान बना देंगे। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का भी योग बन रहा है।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला
आज आप अच्छे खान-पान और आराम का भरपूर आनंद लेंगे। सरकारी कामों में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन धैर्य रखें। यदि आप संपत्ति की खरीद-बिक्री की योजना बना रहे थे, तो आज वह सौदा पक्का हो सकता है। ध्यान रखें निजी मामलों में किसी अजनबी से सलाह लेना नुकसानदायक हो सकता है। माता-पिता की सेवा के लिए समय निकालना आपके मन को सुकून देगा। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा और किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपको सेहत को प्राथमिकता देने का संदेश दे रहा है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन नकारात्मक सोच से दूर रहें। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं। किसी दूसरी जगह से बेहतर ऑफर आ सकता है। संतान के लिए किसी नए कोर्स में दाखिले की योजना बनेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बन सकता है, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी।
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन नई शुरुआत और सफलता का है। धन-धान्य में वृद्धि होगी और कानूनी मामलों में जीत मिलने से मन खुश रहेगा। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़े हैं, तो आज कोई बड़ी डील आपकी आमदनी को बढ़ा सकती है। आपके भीतर कुछ नया करने की ऊर्जा बनी रहेगी। बस ध्यान रखें कि दूसरों के मामलों में बिना जरूरत हस्तक्षेप न करें।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण रह सकता है। किसी सहयोगी की बात आपको चुभ सकती है, लेकिन संयम रखें। पिता जी यदि कोई जिम्मेदारी सौंपें, तो उसमें पूरी निष्ठा दिखाएं। पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें। अच्छी बात यह है कि जिस भी काम में हाथ डालेंगे, अंततः सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग घर से दूर काम कर रहे हैं, उन्हें लापरवाही से बचना होगा।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। किसी काम में निराशा हाथ लगने से मन उदास रहेगा। बिना सोचे-समझ निवेश करने से नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर बदलाव की आवश्यकता पड़ेगी। संतान की सेहत पर विशेष ध्यान दें। अजनबी पर ज्यादा भरोसा करना भारी पड़ सकता है। वाहन की अचानक खराबी से अतिरिक्त खर्च बढ़ने के योग हैं।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। मन प्रसन्न रहेगा और कुछ नया करने की प्रेरणा मिलेगी। पुरानी किसी गलती से सीख लेना आज आपके लिए बहुत जरूरी है। सेहत के प्रति सजग रहें। किसी दूर के रिश्तेदार से थोड़ी निराशाजनक खबर मिल सकती है, लेकिन वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी। व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव करने का अच्छा अवसर है।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: गुलाबी
आज मन में किसी बात को लेकर तनाव बना रह सकता है। संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। कामों में जल्दबाजी करने से गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से राहत मिलेगी। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे काम आएगी।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए समय अनुकूल है। काम के सिलसिले में यात्रा भी संभव है। कानूनी मामलों से थोड़ी चिंता हो सकती है, किसी अच्छे वकील से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। घर की जरूरी वस्तुओं पर खर्च होगा। किसी अतिथि के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: ग्रे
आज आप थोड़े मानसिक दबाव में रह सकते हैं और आत्मविश्वास भी कमजोर महसूस होगा। यदि किसी काम को लेकर मन में संशय है, तो उसमें आगे बढ़ने से रुकना ही बेहतर रहेगा। माता जी की सेहत को लेकर सावधानी और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं। रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से राहत मिलेगी। संतान को पढ़ाई के लिए बाहर भेजने का विचार बन सकता है।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन भागदौड़ और व्यस्तता से भरा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। परिवार में यदि मतभेद हो, तो आप शांतिपूर्वक माहौल संभालने की कोशिश करें। व्यवसाय में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी, ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की छवि और निखरेगी और उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।
