उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो
उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती के लिए ‘उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम’ के गठन का आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने भर्तियों के लिए चार श्रेणियां बनाई हैं और कर्मचारियों को ₹20,000 से ₹40,000 तक मानदेय दिया जाएगा। कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा की भी सुविधा दी जाएगी।
