उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

घटना उस समय हुई जब चारों शिक्षक हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. सूचना मिलते ही खैरना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. हादसे में अल्मोड़ा निवासी तीन शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है.उत्तराखंड में शनिवार शाम को एक दर्दनाक हादेस में तीन शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है. दरअसल, शाम लगभग सात बजे अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहे शिक्षकों की कार रातीघाट के पास अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी. हादसा इतना भयावह था कि कार नदी में गिरते ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. दुर्घटना में तीन शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया है.
