उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

कुंजापुरी मंदिर के पास एक बस नीचे गिर गई, जिस कारण यह हादसा हुआ है. इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने और 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. उत्तराखंड के ऋषिकेश के पास स्थित टिहरी जिले के कुंजापुरी में एक बस हादसे की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक कुंजापुरी मंदिर के पास एक बस नीचे गिर गई, जिस कारण यह हादसा हुआ है. इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने और 20 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है.ताजा जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई है. इस बस में 30 से 35 लोगों के सवार होने की संभावना जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार पोस्ट ढालवाला, पोस्ट कोटि कॉलोनी व SDRF वाहिनी मुख्यालय से SDRF की कुल 05 टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की जा चुकी हैं.
