उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

प्रेस नोट में बताया गया कि माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया है। पार्टी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान की सराहना करती है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया है। इसके अलावा निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार रात को एक प्रेस नोट जारी करते हुए दी।बता दें कि नवनियुक्त पीसीसी अध्यक्ष गणेश गोदियाल इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछले कार्यकाल के दौरान वह जुलाई 2021 से मार्च 2022 तक करीब नौ महीनों तक इस पद पर रहे थे। तब उन्हें हटाकर करण माहरा को ही यह जिम्मेदारी दी गई थी। इस बार माहरा को हटाकर गोदियाल को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा गोदियाल CWC सदस्य और प्रदेश की श्रीनगर सीट से विधायक भी रह चुके हैं।कांग्रेस महासचिव की तरफ से जारी प्रेस नोट में लिखा गया: माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री गणेश गोदियाल को तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रचार समिति और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है। पार्टी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके योगदान की सराहना करती है।
27 नए कांग्रेस जिला अध्यक्ष नियुक्त
इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष ने प्रदेश के 27 शहरों में नए पार्टी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी। इस बारे में जारी प्रेस रिलीज में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तराखंड में जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से स्वीकृत कर दिया है। ये नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की गई हैं। इस पहल के तहत, प्रत्येक जिले में नियुक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षकों ने विस्तृत समीक्षा और पार्टी पदाधिकारियों व अन्य हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करते हुए अपनी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इन रिपोर्टों के प्रस्तुत होने के बाद, प्रत्येक पर्यवेक्षक के साथ-साथ वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यक्तिगत चर्चा भी की गई।
