उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए भयंकर विस्फोट के पल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में तेज़ धमाका, फिर धुआं उठता और नज़दीकी मकान की खिड़की हिलती दिख रही है। धमाका कथित तौर पर उस समय हुआ जब पुलिस-फॉरेंसिक टीम फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल मामले में ज़ब्त किए गए विस्फोटकों की जांच कर रही थी।
