उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर जोरदार बारिश से सड़कों, मकान और दुकानों को भारी नुकसान हुआ। इन सबके बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश की चेतावनी दी है।उत्तराखंड में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर रातभर हुई भारी बारिश से सड़कों, मकान और दुकानों को भारी नुकसान हुआ। कुछ स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। उत्तराखंड में मंगलवार को तड़के एक पुल भी बह गया। कुछ लोगों के लापता होने की खबर है। इस बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी से ज्यादा भारी बारिश की चेतावनी दी है।
