उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
परेड व योगाभ्यास में 110 पुलिस कार्मिकों ने किया प्रतिभाग।*
पुलिस बल की फिटनेस सहित शारीरिक कार्यक्षमता में वृद्धि हेतु एसपी रुद्रप्रयाग के निर्देशों पर आज दिनांक 12.12.2025 (शुक्रवार) को साप्ताहिक पुलिस परेड आयोजित की गयी। एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे द्वारा परेड का मान प्रणाम ग्रहण करने के उपरान्त मौजूद सभी टोलियों का जायजा लिया गया। परेड मार्च ऑफ की कार्यवाही के साथ स्वयं पुलिस अधीक्षक ने परेड के साथ दौड़ लगाई गयी। तत्पश्चात परेड की टोलियों द्वारा विभिन्न प्रकार की ड्रिल, शस्त्राभ्यास का प्रदर्शन किया गया। परेड के दूसरे पीरियड के दौरान योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। उत्तराखण्ड पुलिस के योग प्रशिक्षक मुख्य आरक्षी दौलत सिंह द्वारा योग की विभिन्न क्रियाओं व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन की सभी मदों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।आज आयोजित हुई साप्ताहिक परेड, योगाभ्यास में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी/लाइन्स विकास पुण्डीर, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा, समस्त थाना प्रभारी, पुलिस कार्यालय के शाखा प्रभारियों सहित कुल 110 पुलिस कार्मिक शामिल रहे।
