उत्तराखंड डेली न्यूज़:ब्योरो

मुंबई के ग्लेनिगल्स अस्पताल में कार्यरत चीफ सीवीटीएस सर्जन डॉक्टर स्वरूप स्वराज पाल ने बताया है कि जब सामने कोई अचानक बेहोश (या कॉलैप्स) होकर गिर जाए तो सबसे पहले उसके आसपास भीड़ इकट्ठा न होने दें। उन्होंने बताया, “पैरों को ऊपर उठाएं जिससे हृदय तक खून पहुंचेगा… छाती रगड़कर होश में लाने की कोशिश करें… प्रतिक्रिया न मिलने पर सीपीआर दें।”
