उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

रानीखेत में नंदा देवी महोत्सव के तहत पारंपरिक झोड़ा गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें 13 टीमें शामिल थीं। बारिश के कारण तिथि में बदलाव किया गया,…रानीखेत। नंदा देवी महोत्सव के तहत पारंपरिक झोड़ा गायन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार की शाम शुरू हुआ। झोड़ा गायन में दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिलाओं ने भाग लिया। देर शाम शुरु हुई इस प्रतियोगिता को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। इस बार नंदा महोत्सव का मुख्य आकर्षण भी झोड़ा गायन था। लेकिन बारिश के कारण प्रतियोगिता की तिथि बदलनी पड़ी। सांस्कृतिक समिति के संयोजक विमल सती ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 13 टीमें भाग ले रही हैं। महिलाओं ने पारंपरिक झोड़ा गायन से समां बांधा। निर्णायक की भूमिक वरिष्ठ पत्रकार नवीन बिष्ट आदि ने निभाई।
