उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में जनपद में ‘अभियान प्रहरी पड़ाव’ को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में गत रात्रि को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी चोपता द्वारा ग्राम उषाड़ा (USHADA) में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच की दूरी को समाप्त कर आपसी सामंजस्य स्थापित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा। श पुलिस टीम द्वारा ग्रामवासियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया। ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि पुलिस उनकी मित्र और सहायक है, जिससे जनता और पुलिस के मध्य एक विश्वासपूर्ण रिश्ता कायम हो सके। चौपाल में उपस्थित जनमानस को क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल व गोपनीय रूप से पुलिस को देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। महिलाओं की सुरक्षा हेतु समर्पित ‘गौरा शक्ति ऐप’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, महिला हेल्पलाइन नंबर, घरेलू हिंसा तथा बाल-विवाह जैसे कुप्रथाओं के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों (Cyber Crime) के प्रति लोगों को सचेत किया गया। इसके साथ ही ‘नशामुक्त देवभूमि’ अभियान के अन्तर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए ग्राम सुरक्षा में अपना योगदान देने की अपील की गई।जनपद पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा ताकि रुद्रप्रयाग को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाया जा सके।
