उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में पुलिस ने रात्री चेकिंग के दौरान 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब और 58 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज, मोंटी और मनीष शामिल हैं, जिनमें से कुछ के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं।वहीं, कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने गोविंद नगर क्षेत्र से एक अभियुक्त हैप्पी जाटव को 34 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
