उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
आईपीएल 2026 सीज़न के 20वें मुकाबले से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एमआई और आरसीबी के खिलाड़ियों ने दिवंगत गायिका आशा भोसले के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है, गायिका का रविवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखा और काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे।
