उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण भारत में सूखे मेवों की आपूर्ति बाधित हो रही है. जिससे पिस्ता, अंजीर और किशमिश की कीमतों में ₹40 से ₹100 प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है. ईरान के बंदरगाह बंद होने से सप्लाई रुक गई है और अफगानिस्तान से आने वाली अंजीर की सप्लाई भी प्रभावित हुई है.खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार में सूखे मेवों पर भी दिखने लगा है. खासकर पिस्ता, अंजीर और किशमिश और महंगे हो सकते हैं. दरअसल, भारत बड़ी मात्रा में ईरान और अमेरिका के कैलिफोर्निया से पिस्ता आयात करता है. अभी खाड़ी में तनाव की वजह से ईरान के बड़े बंदरगाह जैसे बंदर अब्बास और चाबहार बंद हो गए हैं. जहाज नहीं आने की वजह से माल अटक गया है. मौजूदा संकट के बीच ईरान से सप्लाई रुक गई है, जिससे पिस्ता के दाम बढ़ गए हैं.
