उत्तराखंड डेली न्यूज :ब्योरो
राजधानी में हाल ही में हुई अपराधिक घटनाओं और उनमें हुई मौतों के चलते लोगों को चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। जहां एक ओर लोग आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं तो वहीं राजनीतिक दलों ने सीधे आरोप राज्य सरकार पर लगाए हैं। उत्तराखंड क्रांति दल ने भी राज्य के साथ ही देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कहा कि कानून व्यवस्था की बातें तो लगातार होती हैं लेकिन जमीनी हकीकत सब को नजर आ रही है। यूकेडी केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल ने एक ओर छात्रों की मारपीट से हुई दिव्यांशु की मौत को लेकर घृणा की बात उठाई तो वहीं राजपुर रोड गोलीकांड में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत को बार पब कल्चर में नशे को इसकी वजह बताते हुए कहा कि इस सभी पहलुओं पर काम करने के साथ ही बाहरी प्रदेशों के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर भी सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।
