उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने उपस्थित पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सम्मानित पुलिस कर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।सम्मानित किए गए। सम्मेलन के दौरान पुलिस कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने, अनुशासन बनाए रखने और जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
