उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो
बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे पर भारी मलबा आ गया। वहीं,स्याना चट्टी के पास पुल के पास ऊपर से भारी मलबा बोल्डर आने से यमुना नदी का बहाव थम गया और यहां झील बननी शुरू हो गई।उत्तरकाशी में देर रात बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे पर तबाही मच गई है। इस दौरान यहां होटल निर्माण स्थल तबाह हो गया है, जिससे कई मजदूर लापता हो गए। ये मजदूर सड़क निर्माण व अन्य कार्य में लगे हुए थे। रात को टेंट लगाकर रह रहे थे। अचानक तेज सैलाब आया और वे बह गए।अभी तक आठ से नौ लोगों के लापता होने की खबर है। ये सभी नेपाली मूल के हैं। उत्तरकाशी डीएम प्रशांत आर्य का कहना है कि टीम ने लापता हुए लोगों की खोजबीन शुरू कर दी है।
