उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
आज उत्तराखंड में धामी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, जिसमें पांच नए मंत्री शपथ लेंगे। राजभवन में होने वाले इस समारोह में मंत्रियों के नामों की घोषणा आज ही की जाएगी।पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में खाली पांचों सीट पर आज शुक्रवार को नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा।मंत्री के रूप में कौन पांच विधायक शपथ लेंगे, इसे लेकर अभी संशय बरकरार है। बताया जा रहा है कि नामों की घोषणा भी आज ही की जाएगी।बता दें कि प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं चल रही थीं। केंद्रीय नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार पर कई दौर की वार्ता भी हो चुकी हैं।
पांच पद खाली
धामी सरकार में वर्तमान में मंत्रिमंडल में कुल पांच पद खाली हैं। एक पद मंत्री चंदन रामदास के निधन और दूसरा पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ था। वहीं मंत्रियों के तीन पद पहले से खाली चल रहे थे।
