उत्तराखंड डेली न्यूज: ब्योरो
पौड़ी गढ़वाल में 4 साल की बच्ची को मारने वाला तेंदुआ नरभक्षी घोषित किया गया है। सोमवार तक स्कूल बंद हैं। स्कूल खुलने पर आने-जाने पर बच्चों को सुरक्षा दी जाएगी।उत्तराखंड के पहाड़ों में जंगली जानवरों का खौफ खत्म नहीं हो रहा है। हाल ही में पौड़ी के पोखड़ा के भतकोट में गुलदार ने चार साल की मासूम बच्ची को निवाला बना लिया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा है। अब सरकार के आदेश पर इलाके में ऐक्टिव गुलदार को मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक ने नरभक्षी घोषित कर दिया है। दूसरी तरफ मारे खौफ के सोमवार तक इलाके के 10 स्कूलों को बंद रखा गया है। साथ ही आदेश है कि जिले में स्कूल आने-जाने के लिए बच्चों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।पोखड़ा के भतकोट गांव में बीते गुरुवार को गुलदार ने चार साल की मासूम को मार डाला था। तब से वन विभाग की टीमें यहां डेरा डाले हुए हैं। गुलदार के खौफ को देखते हुए पोखड़ा के साथ ही बीरोंखाल ब्लाक के 10 स्कूल शनिवार को बंद रहे। इन स्कूलों को सोमवार तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे।
