उत्तराखंड डेली न्यूज़: ब्योरो

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेताया है कि देश के विभिन्न हिस्सों को सितंबर का महीना भी बारिश से राहत देने वाला नहीं , उत्तराखंड में भूस्खलन और बाढ़ आने की संभावना है।सितंबर की शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अनुमान जताया है कि इस बार सितंबर में भी सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। पहले ही मानसून की तबाही से देश के अलग-अलग इलाकों में आपदाएं आ चुकी हैं, ऐसे में नई चेतावनी ने चिंता और बढ़ा दी है।
