उत्तराखंड डेली न्यूज़ :ब्योरो

उत्तराखंड में आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। चमोली में अलर्ट के चलते स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। जानें, पूरे प्रदेश में आज मौसम का हाल।उत्तराखंड के सात जिलों में गुरुवार को भारी बारिश के मद्देनजर ऑरेंज एवं येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में गुरुवार को भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इनके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। भारी बारिश के मद्देनजर चमोली जिले में आज स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
